हरदोई: टड़ियावां इलाके में लाठी डंडो से पीटकर किसान की हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2024 हरदोई में टड़ियावा थानाक्षेत्र के साखिन गांव में मामूली बात को लेकर किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में बीते कल पड़ोसी राम नरेश, श्याम दास ने लाठी डंडो से पीटकर कुंदन को मरणासन्न कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान किसान कुंदन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है