परबतसर: मंगलाना टोल के पास सड़क हादसे में एक महिला की हुई मौत
परबतसर क्षेत्र के मंगलाना टोल के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि एक महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक एवं मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हुई थी।