बाढ़: तेजस्वी यादव ने बाढ़ में लल्लू मुखिया के लिए वोट मांगे, जनता में दिखा उत्साह
Barh, Patna | Nov 2, 2025 बाढ़ में तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रत्याशी कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपना एक एक मत देकर लल्लू मुखिया को जिताइए। उन्होंने लल्लू मुखिया को जिताने के बाद सरकार बनते ही बाढ़ को जिला बनाने का ऐलान कर दिया।