कटनी नगर: स्लीमनाबाद कौड़िया में दबंगों द्वारा भूमि पर कब्जे का दबाव, महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट
स्लीमनाबाद क्षेत्र के कौड़िया गांव की महिलाएं आज गुरुवार दोपहर 12:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुंची थी जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि जिस पुश्तैनी भूमि पर वे 40 वर्षों से अधिक समय से निवासरत हैं उस भूमि को गांव के कुछ दबंगों द्वारा खाली करने दबाव बनाया जा रहा है परेशान होकर सभी महिलाएं प्रशासनिक अमले के पास गुहार लगाने पहुंची थी।