अररिया: पश्चिम बंगाल से बिहार आ रही शराब की बड़ी खेप पर नगर पुलिस ने कसा शिकंजा, चचेरे भाई को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 26, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कमलदाहा गांव के समीप पक्की सड़क पर कार से 390 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पैकटोला गांव के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में चचेरे भाई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डबलू ठाकुर और सुनील कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।