अररिया: अररिया में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को भव्य बनाने की तैयारी, प्रखंड अधिकारियों के साथ हुई बैठक
Araria, Araria | May 5, 2026 व्यवहार न्यायालय, अररिया के प्रांगण में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रिय तैयारी शुरू कर दी है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।