शामली: शामली जिले के डीएम नियुक्त किए गए आलोक यादव, अरविंद कुमार चौहान को मिली सहारनपुर की कमान
Shamli, Shamli | Apr 20, 2026 प्रदेश सरकार ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को सूबे के 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर जिले की कमान सौंपी गई है। शामली जिले में अरविंद कुमार चौहान को अपने कार्यकाल के दौरान काफी सराहना मिली है।