जगदलपुर: पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने गोल बाजार चौक में फूंका आतंकवाद का पुतला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई आतंकी घटना के विरोध में आज बुधवार शाम 4 बजे को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नगर के गोल बाजार चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिरहासार स्थित शहीद स्मारक पहुंच पहलगाम की घटना में मारे गए हिंदू पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।