जगदलपुर: बाबू सेमरा के पास स्कूटी सवार ट्रैक्टर से टकराया, घटनास्थल पर हुई मौत
नगरनार थाना क्षेत्र के बाबू सेमरा के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक टैक्टर से जा टकराया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कस्तूरी निवासी विकास लाल नगरनार स्टील प्लांट में वाहन चालक का काम करता है। मंगलवार दोपहर 2 बजे अपनी पत्नी और बच्चे को लेने जगदलपुर आ रहा था।