जगदलपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत हिंदू पर्यटकों को शहीद पार्क में दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू पर्यटकों को शहीद पार्क में नगर के बुद्धिजीवी एवं युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किग्रा । इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। भाजपा युवमोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है।