बांधवगढ़: जनसुनवाई में मिली राहत: नारद प्रजापति को ₹1.02 लाख वापस मिले
उमरिया जिले में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी। ग्राम चिल्हाहरी निवासी नारद प्रजापति ने कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि खेत में कृषि कार्य हेतु विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर उन्होंने राजा खान को 1 लाख 12 हजार रुपये दिए थे, लेकिन दो साल बाद भी ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया।