राठ: पठानपुरा इलाके में बच्चों को लेकर विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली में दी गई तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 14, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में बच्चों को लेकर हुए विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने आज मंगलवार को एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रात कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।