हुज़ूर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद, कूनो में संरक्षण प्रयासों की सराहना की
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 कूनो नेशनल पार्क के दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता मित्रों से संवाद कर चीता संरक्षण और जनजागरूकता के प्रयासों की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने चीता मित्रों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए उनके द्वारा चीतों की सुरक्षा और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सरहाना की |