मुरैना नगर: अड़ीबाजी और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को जीगनी गाँव पानी की टंकी के पास से किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
मुरैना जिले के थाना माताबसैया पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को जिगनी गांव पानी की टंकी के पास से पकड़ा है घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाठी और डंडे जप्त किए है और आरोपियों को मौके पर ले जाकर जुलूस भी निकाला उसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।