लोहरदगा: मादक पदार्थ दुरूपयोग को समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी: उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने के लिए लोहरदगा जिला के सभी प्रखंडों में सखी मंडल की दीदियों सूचना जनसंपर्क साहित्य अन्य विभागों द्वारा व्यापक तौर पर 19 जून से लेकर 29 जून 2024 तक चलाई जा रही जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की।