लोहरदगा: कुम्बाटोली में फुटबॉल खेलने के दौरान युवक घायल, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिले के एक्कागुड़ी कुम्बा टोली में फुटबॉल खेलने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल युवक की पहचान महावीर महतो के पुत्र संदीप महतो के रूप में हुई है।