लोहरदगा: एडादोन में हाथी देखने गए युवक की मौत
कैरो थाना क्षेत्र के एडादोन स्थित खेत के कुंवे में गिरकर हाथी देखने गए एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के तान निवासी स्व राजकुमार उराँव के 18 वर्षीय पुत्र उमेश उराँव के रूप में हुई है।