लोहरदगा: नीचे बगड़ू में महिला सर्पदंश से गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के बगडू थाना अंतर्गत नीचे बगडू गांव में एक महिला सर्पदंश से गंभीर हो गई जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां महिला को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार बगडू थाना अंतर्गत नीचे बगडू गांव निवासी सुजीत उरांव की 30 वर्षीय पत्नी सबिता उरांव घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान महिला सर्पदंश का शिकार हो गई।