बहराइच: शहर में डीएम और एसपी ने सुरक्षा बलों के साथ किया रूट मार्च, त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
बकरीद पर्व के मध्य नजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे पर्व मनाने की अपील की है।