सांगानेर: कालवाड़ में असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, कॉलोनीवासियों में भय का माहौल
जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में स्थित कई कॉलोनियों में बीती रात असामाजिक तत्वों ने उत्पाद मचाया और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। सुबह लोगों के उठने पर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूटे मिले तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।