हुज़ूर: बिलखिरिया में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
Huzur, Bhopal | Apr 2, 2026 राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान रायसेन निवासी सुरेंद्र लोधी के रूप में हुई है|