अटरू थाना इलाके की एक रिहायशी पुरानी कॉलोनी में एक हवस के दरिंदे ने 9 वर्षीय नाबालिग के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसे अपनी दरिन्दगी का शिकार बनाने की कोशिश भी की। थाना इंचार्ज बाबूलाल सुमन ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह अपनी 9 वर्षीय बेटी व भतीजी को घर पर छोड़कर दूसरे गाँव गए थे।तब पीछे से जैकी उर्फ विजय पांचाल आया और अश्लील हरकत की।