सुपौल: मध्य विद्यालय बसबिट्टी में योग महोत्सव का आयोजन, सैकड़ों बच्चों ने किया योगाभ्यास
Supaul, Supaul | Apr 13, 2026 सदर प्रखंड, सुपौल के मध्य विद्यालय बसबिट्टी में योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व प्रस्तुति के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक दमन कुमार द्वारा सामान्य योग अभ्यासक्रम कराया गया। उन्होंने बच्चों को त्रिकोणासन,