चंदिया: बाइक की डिक्की से ₹55 हजार हुए पार, ATM से लौटे वृद्ध के उड़े होश
Chandia, Umaria | May 23, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से 55 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम मड़वा निवासी मिहिलाल बर्मन भारतीय स्टेट बैंक चंदिया से पैसे निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक खराब होने पर वह रिपेयरिंग दुकान पहुंचे, जहां बाइक छोड़कर अतिरिक्त पैसे निकालने ATM चले गए। वापस घर पहुंचे, लेकिन डिक्की खोलते ही देखा पैसे गायब ।