झुमरीतिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए एक परिचय सत्र का आयोजन कोडरमा प्रखंड परिसर स्थित नगर परिषद के पुस्तकालय भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर, नगर उपाध्यक्ष मनोहर राम, नगर प्रशासक विनीत कुमार, सिटी मैनेजर समेत सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे।