कर्वी: चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र में बीमार अवस्था में मिले अज्ञात वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पहचान कराने की अपील
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सिंघानिया तालाब के पास बीमार अवस्था में मिले अज्ञात वृद्ध को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। वृद्ध अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। रविवार दोपहर 3:30 बजे जारी प्रेस नोट में जानकारी होने पर 9305101109 पर सूचना देने की अपील की गई।