टीकमगढ़: अज्ञात कारणों से अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में इलाज जारी
आज दिन रविवार को 8:30 के करीब अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने अपने खेत पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया अधेड़ की पहचान प्रेमलाल अहिरवार निवासी हनुमान सागर टीकमगढ़ से हुई है जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जैसे ही परिजन को पता लगा तो परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इलाज की बाद किया भर्ती।