कालापीपल: भीलखेड़ा में खेत के पास मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने 3 लोगों पर दर्ज की FIR
थाना क्षेत्र के भीलखेड़ा निवासी फरियादी महिला शिप्राबाई ने पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि में खेत में काम कर रही थी तभी गोकुलसिंह,अनंतकुवर,संगीता बाई आई और कहां की हमारे खेत के पास से मिट्टी क्यों हटा रही हैं।इसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज सहित मारपीट में तब्दील हो गया जहां उसके साथ मारपीट की गई।