कालापीपल: देव महाराज की राड़ी भैंसायागड़ा में दीपावली मंगल मिलन समारोह को लेकर विधायक निवास पर हुई बैठक
कालापीपल विधानसभा के देव महाराज की राड़ी भैंसायागड़ा में 2 नवंबर को दीपावाली मंगल मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी व आसपास के जिलों के लोग शामिल होंगे।वही इस कार्यक्रम में स्वदेशी पकवान स्वदेशी चीजों से बनाने का निर्णय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने लिया हैं।