गायघाट: केवटसा गांव के सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, गैस सिलेंडर लेने जाने के दौरान हुआ था हादसा
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा गांव के सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की शनिवार शाम करीब 4 बजे में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का पहचान केवटसा गांव के स्व राम जतन मंडल का 40 वर्षीय पुत्र संधीर मंडल उर्फ वकील मंडल बताया गया