गढ़वा: समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का किया गया आयोजन, डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Garhwa, Garhwa | Dec 31, 2024 जिला दण्डाधिकारी-सह डीसी शेखर जमुआर ने मंगलवार को नये समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिए।