गढ़वा: गढ़वा में जनता डेंटल क्लीनिक में निःशुल्क दंत जाँच शिविर संपन्न, 735 मरीजों ने लिया लाभ
Garhwa, Garhwa | Dec 31, 2024 गढ़वा के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में आयोजित निशुल्क दंत जांच शिविर मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 10 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस शिविर में कुल 735 मरीजों ने दंत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां और टूथपेस्ट भी प्रदान किए गए।शिविर के समापन अवसर पर डॉ. एम. एन. खान ने लोगो को संबोधित किया।