शिवपुरी नगर: रातौर में शौच के लिए गए मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को ट्रेन ने रौंदा, हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के रातौर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे पटरी के किनारे 35 वर्षीय राजाराम जाटव पुत्र हरि जाटव गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय घायल राजाराम जाटव की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है