एटा: रेलवे रोड अतिथि निवास के सामने नाले में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को भेजा PM हाउस
Etah, Etah | Apr 22, 2026 एटा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास के सामने एक नाले से 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव को नाले में पड़ा देखा।सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय इंद्रजीत निवासी जिरसमी के रूप में हुई है।