गिरिडीह: चंद्रपुरा के लहेरबेड़ा निवासी का निमियाघाट में ट्रेन की पटरी के किनारे मिला शव, संदेहास्पद स्थिति
चंद्रपुरा के लहेरबेड़ा निवासी दिलीप महतो का शव संदेहास्पद स्थिति में निमियाघाट क्षेत्र के ट्रेन की पटरी के किनारे मिला। शुक्रवार को 3 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। सुबह शव मिलने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई । जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।