डुमरा: सीतामढ़ी एसपी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुन त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, पुलिस कार्रवाई और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।