दमोह में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में गुरुवार शाम 7 बजे शहर में विशेष पैदल भ्रमण किया गया। एसपी के साथ एएसपी, सीएसपी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। टीम ने घंटाघर, बस स्टैंड, कीर्ति स्तंभ व मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को सड़क किनारे सामान न फैलाने की हिदायत दी गई। हेलमेट न लगाने वालों को रोककर समझाइश दी व हेलमेट वितरित किए।