जबलपुर: बेलबाग: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक रुपये जब्त
बेलबाग थाना की पुलिस ने छापेमारी कर भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 10 जुआरी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 1 लाख 6 हजार रूपये और तांस के पत्ते जब्त किया गए है।