चूरू: वार्ड-38 में गांजा बेचने की शिकायत पर पुलिस ने दी दबिश, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 5, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 38 में गांजा बेचने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 20 वर्षीय भरत सैनी उर्फ बैंगन को एसडीएम बृजेन्द्र सिंह के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर रामशरण ने मंगलवार शाम 7 बजे करीब बताया कि हाल ही में जिला कलेक्टर को शिकायत मिली थी।