चूरू: टाउन हॉल में आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Aug 5, 2025 चूरू जिलामुख्यालय स्थित कमला गोयनका टाउन हॉल में मंगलवार दोपहर 2 बजे करीब आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस’ का आयोजन धूमधाम से हुआ। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ा रहा। जिला स्तरीय समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य आदि मौजूद रहे।