नैनीताल: अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने नैनीताल में मय कर्मचारियों के साथ अग्निशमन यंत्रों के संचालन का अभ्यास करवाया
अग्निशमन अधिकारी नैनीताल किशोर उपाध्याय की ओर से मय कर्मचारियों के साथ अग्निशमन यन्त्रों के संचालन का अभ्यास करवाया गया। आपको बता दें सोमवार को करीब एक बजे यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल नैनीताल में विद्यालय में उपस्थित अध्यापक व छात्र-छात्राओं को एक स्थल पर एकत्रित किया गया।