दीगोद: सुल्तानपुर पुलिस ने थाना इलाके में गश्त के दौरान अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Feb 19, 2025 जिले की सुल्तानपुर पुलिस ने थाना इलाके में गश्त के दौरन एक शख्स से तेज धारदार हथियार छुरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार शाम 6 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि सुल्तानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान शक होने पर एक शख्स को रुकवाया तो उसके पास तेज धारदार हथियार छुरी मिली पुलिस ने आरोपी दिलदार पुत्र कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है।