दीगोद: एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बूढादीत पुलिस ने 8 वारंटियों समेत 1 दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Feb 17, 2025 पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देश पर बूढादीत पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 8 वारंटियों सहित 12 को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दोपहर ढाई बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि बूढादीत पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 8 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया साथ ही 4 को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।