दीगोद: गड़ेपान में फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा घर-घर किया जा रहा सर्वे, 3 छात्राओं को किया डिस्चार्ज
Digod, Kota | Feb 18, 2025 कोटा जिले के गड़ेपान कस्बे में चम्बल फर्टिलाइजर फेक्ट्री में गैस रिसाव के हादसे के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे से चिकित्सा विभाग की टीमो ने 275 घरों का सर्वे किया। BSMO डॉक्टर राजेश सामर ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा विभाग की 5 टीमो ने 275 घर घर जाकर सर्वे किया और लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया यहाँ कोई नया रोगी नही मिला।