अनूपपुर: जिला चिकित्सालय प्रबंधन की सतर्कता से समय पर इलाज से बची नवजात की आंखों की रोशनी
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम सकरा निवासी आदिवासी महिला तेरसिया बैगा के समय पूर्व जन्मे नवजात शिशु की आंखों की रोशनी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल से बच गई। कम वजन के साथ जन्मे बच्चे में रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी (आरओपी) की गंभीर समस्या पाई गई थी, जिससे दृष्टिहीन होने का खतरा था।जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जनक सारीवान ने जानकारी उपलब्ध कराई।