आरा: कोइलवर सोन नदी पर पुल पर अज्ञात युवक का शव बरामद,सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका
Arrah, Bhojpur | May 30, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पुल पर एक युवक का शव हुआ बरामद। कोइलवर थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति का शौव पड़ा है। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। शव को एंबुलेंस के माध्यम से आरा सदर अस्पताल ले आए और पोस्टमार्टम कराया।युवक की पहचान नहीं हो पाई है और मौत होने के कारण सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है।