गोला: पटना चौराहे पर उत्पात मचाने वाला सांड पकड़ा गया, बड़हलगंज में सैकड़ों गाड़ियों को तोड़ा, दर्जनों लोग हुए घायल
Gola, Gorakhpur | Sep 15, 2026 बड़हलगंज के पटना चौराहे पर उत्पात मचाने वाले सांड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। नगर पंचायत की टीम ने दोपहर करीब दो बजे काफी कोशिश के बाद सांड को काबू में किया। इसके बाद उसे एक गाड़ी में लादकर कस्बे से दूर एक सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत के सफाई नायक उमाशंकर यादव की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम पटना चौराहे पर पहुंची।