धामपुर: नहटौर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पालिका चेयरपर्सन के पति ने खुद संभाली कमान और कराई सफाई व्यवस्था
Dhampur, Bijnor | Jun 15, 2026 नहटौर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पिछले 7 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर हैं जिसे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई और जगह-जगह कुड़े के ढेर लग गए इसी के चलते सोमवार की सुबह करीब 4:00 बजे पालिका चेयरपर्सन पति मोहम्मद जैद ने खुद सफाई व्यवस्था की कमान संभाली और नगर के कई वार्ड में जाकर निजी मजदूर बुलाकर सफाई कराई।