IMS-BHU में देश के 200 से अधिक डॉक्टरों को सिखाई जाएगी साइटोपैथोलॉजी की नवीन तकनीक
Sadar, Varanasi | Sep 12, 2024 पैथोलॉजी विभाग, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में देश के 200 से अधिक डॉक्टर UPCYTOCON 2024 में भाग लेंगे। इसमे साइटोपैथोलॉजी की जांच की तकनीक और इसका जल्द विश्लेषण, रिपोर्टिंग और इसमें नई प्रगति जैसे कि डीएनए टेस्ट के बारे में भी बताया जाएगा।