मडुवाडीह में बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति से मोबाइल छिनकर हुए फरार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Sadar, Varanasi | Sep 12, 2024 मडुवाडीह-मड़ौली रोड पर बुधवार की देर रात फोन पर बात करते हुए चल रहे मड़ौली निवासी दीपक थापा से एक बाइक पर सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को देर रात वह काम से छूटने के बाद मोबाइल से बात करते हुए पैदल ही घर जा रहे थे,मडुवाडीह चौराहे से मड़ौली रोड पर बढ़े ही थे कि अचानक से दो बदमाश बाइक से आए और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।